मंगलुरु में मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय में मोबाईल कैमरा रखने के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया
मंगलुरु के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय के अंदर कैमरे वाला एक मोबाइल फोन रखने के आरोप में 17 साल के किशोर को पकड़ा गया है. पुलिस ने जानकारी दी.
मंगलुरु (कर्नाटक), 8 मई : मंगलुरु के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय के अंदर कैमरे वाला एक मोबाइल फोन रखने के आरोप में 17 साल के किशोर को पकड़ा गया है. पुलिस ने जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी तब मिली जब मोबाईल फोन की घंटी बजी और सुरक्षा कर्मी ने शौचालय से फोन बरामद किया. कॉलेज प्रशासन ने फोन पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद फोन पर उपलब्ध विवरण के आधार पर नाबालिग को पकड़ा गया. यह भी पढ़ें : UP: यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीसरे चरण का चुनाव समाप्त होने पर किया बीजेपी की जीत का दावा
भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धारा के तहत शहर के उत्तरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया जाता है कि आरोपी खुद को मरीज बता कर कॉलेज आया था. उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

