एजेंसी न्यूज

अमेरिका में मिनीवैन ने पार्लर को मारी टक्कर ; चार लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में एक मिनीवैन ने शुक्रवार को एक पार्लर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.

अमेरिका में मिनीवैन ने पार्लर को मारी टक्कर ; चार लोगों की मौत, नौ अन्य घायल
Credit -Latestly.Com

डियर पार्क (अमेरिका), 29 जून : अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड में एक मिनीवैन ने शुक्रवार को एक पार्लर को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. सफोक काउंटी के एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यह घटना शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई. लेफ्टिनेंट केविन हेसेनबुटेल ने बताया कि इस घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग पार्लर के अंदर थे. यह भी पढ़ें : यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में पोत पर किया मिसाइल हमला

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसे इरादतन अंजाम दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).