देश की खबरें | जिलास्तर पर 1000 खेलो इंडिया क्रेंद्र खोलेगा खेल मंत्रालय
जियो

नयी दिल्ली, 19 जून खेल मंत्रालय देश भर में खिलाड़ियों की मदद के लिये जिला स्तर पर 1000 खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) स्थापित करेगा।

इन केंद्रों का संचालन या तो पूर्व चैंपियन या फिर कोई कोच करेगा।

यह भी पढ़े | सभी जनपद में तेजी से बनाए जाएं जांच लैब: CM योगी आदित्यनाथ.

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने बयान में कहा, ‘‘जब हम भारत को खेल महाशक्ति बनाने का प्रयास कर रहे हैं तब यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि खिलाड़ी के लिये खेल करियर का विकल्प बन जाए। ’’

पूर्व चैंपियनों की पहचान करने के लिये एक व्यवस्था तैयार की गयी ताकि ये चैंपियन या तो खुद की अकादमी खोलकर उसे संचालित करें या फिर केआईसी में कोच के रूप में काम करें।

यह भी पढ़े | UPSC Civil Services Exam 2019: सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर हुआ जारी, यहां चेक करें तारीख और समय.

पहली प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को दी जाएगी जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संघ के तहत हिस्सा लिया हो। दूसरे वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय चैंपयिनशिप या खेलो इंडिया खेलों के पदक विजेता होंगे।

तीसरे वर्ग में राष्ट्रीय अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रखा जाएगा। चौथे वर्ग में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे।

केआईसी में 14 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, तलवारबाजी, हॉकी, जूडो, रोइंग, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)