देश की खबरें | अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने झारखंड में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति मामले की जांच का आदेश दिया : नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने झारखंड में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण में कथित अनियमितता संबंधी खबर की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने झारखंड में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण में कथित अनियमितता संबंधी खबर की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

दरअसल, एक अखबार की खबर में कहा गया है कि झारखंड में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति में कथित अनियमितता हुई। छात्रवृत्ति छात्रों को या तो मिली ही नहीं अथवा मिली तो उसका सिर्फ कुछ हिस्सा ही उन्हें प्राप्त हुआ। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से इस छात्रवृत्ति के लिए राशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

नकवी ने इस बारे में कहा कि इस मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है।

यह भी पढ़े | Tips to Save Money: शॉपिंग के सीजन में मत करो पैसे बर्बाद, बचत के लिए फॉलों करें ये 5 आसान टिप्स.

उनके मुताबिक, छात्रवृत्ति से संबंधित प्रक्रिया बहुत पारदर्शी है और लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से पैसे भेजे जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रक्रिया का सत्यापन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और इस मामले में झारखंड सरकार जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\