जरुरी जानकारी | रक्षा मंत्रालय ने तेलंगाना के आदिलाबाद हवाई क्षेत्र से असैन्य उड़ानों की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने तेलंगाना के आदिलाबाद में भारतीय वायु सेना के हवाई अड्डे से असैन्य उड़ानों का संचालन शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल रक्षा मंत्रालय ने तेलंगाना के आदिलाबाद में भारतीय वायु सेना के हवाई अड्डे से असैन्य उड़ानों का संचालन शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी की तरफ से इस संबंध में रखी गई मांग पर रक्षा मंत्रालय ने यह मंजूरी दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रेड्डी को चार अप्रैल को लिखे एक पत्र में कहा, "रक्षा मंत्रालय आदिलाबाद के मौजूदा भारतीय वायुसेना के हवाई क्षेत्र को एक संयुक्त उपयोगकर्ता हवाई क्षेत्र के रूप में विकसित करने और इस मामले में जरूरी मदद देने के लिए तैयार है।"

वर्तमान में हैदराबाद हवाई अड्डा तेलंगाना का एकमात्र सक्रिय हवाई अड्डा है। हाल ही में वारंगल हवाई अड्डे को संचालन के लिए अपेक्षित मंजूरी मिली है।

रेड्डी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि वारंगल और आदिलाबाद में हवाई सेवाएं शुरू हो जाने के बाद तेलंगाना को अधिक उड़ान मार्गों का लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना 'उड़ान' के तहत लगभग 60 मार्ग हैदराबाद से जुड़े हुए हैं।

रेड्डी ने कहा, "इस हवाई पट्टी को पुनर्जीवित करने से रक्षा और नागरिक उड्डयन दोनों के हित सधेंगे।"

पहले आदिलाबाद में एक हवाई अड्डा मौजूद था लेकिन उसका इस्तेमाल केवल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता था। लेकिन समय के साथ विभिन्न कारणों से रक्षा संचालन बंद हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार