ताजा खबरें | मंत्री संक्षिप्त जवाब दें, सदन में तैयारी के साथ आएं: बिरला

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में कहा कि मंत्रियों को संक्षिप्त जवाब देना चाहिए और सदन में तैयारी के साथ आना चाहिए।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन में कहा कि मंत्रियों को संक्षिप्त जवाब देना चाहिए और सदन में तैयारी के साथ आना चाहिए।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सूक्ष्म लघु, एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा को थोड़ा समय लग रहा था और वह कोई कागज ढूंढ़ते नजर आए। इस पर बिरला ने कहा, ‘‘आप अपने कागज ही संभालते रहो। आपने जवाब दे दिया।’’

ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मामला सरकार के पास भेज दिया गया है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर सरकार आप नहीं हैं तो फिर कौन है?’’

उन्होंने कहा कि मंत्रियों को संक्षिप्त जवाब देना चाहिए और सदन में तैयारी के साथ आना चाहिए।

हक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी