एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

देश की खबरें | कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया

श्रीनगर, 22 नवंबर कश्मीर में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जो शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पिछले कुछ दिन से रात में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। अधिकतर स्थानों में तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पहले की रात में दर्ज किये गये शून्य से 1.3 डिग्री नीचे तापमान की तुलना में कम है।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

काजीगुंड में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि मौसम इस महीने के अंत तक मुख्य रूप से शुष्क लेकिन ठंडा रहेगा। उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में 25 नवंबर को हल्के हिमपात का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).