देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तामपान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तामपान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी।
नयी दिल्ली, 21 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तामपान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को पिछले 14 साल में नवंबर महीने में दिल्ली में सबसे सर्द सुबह रही थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शनिवार सुबह सामान्य से चार डिग्री कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तामपान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो 29 नवंबर 2006 को यहां दर्ज न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री के बाद सबसे कम था।
यह भी पढ़े | Gujarat: अहमदाबाद में कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर सक्रीय दिखी पुलिस, अकारण घुमने वालों पर की कार्रवाई.
श्रीवास्तव ने बताया कि मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे रहने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है।
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, दिल्ली जैसे छोटे इलाके में एक दिन भी अगर शीत लहर की अर्हता पूरी होती है, तो इसकी घोषणा की जा सकती है।’’
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नवंबर में अबतक का सबसे कम तापमान 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था। उस समय दिल्ली में पारा लुढ़क कर महज 3.9 डिग्री पर पहुंच गया था।
निजी मौसम पूर्वानुमान संस्थान स्काइमेट के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और वहां से चल रही हवाओं की वजह से पारे में गिरावट आई है और शनिवार तक यह स्थिति बनी रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

