एजेंसी न्यूज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 26.5 डिग्री सेल्सियस, दिन में बूंदाबांदी होने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 26.5 डिग्री सेल्सियस, दिन में बूंदाबांदी होने का अनुमान
बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 1 अक्टूबर : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं, अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 रहा. यह भी पढ़ें : क्या साल 2022 में दोस्त और बिजनेसमैन सूरज नंबियार संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी Mouni Roy?

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).