एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी.

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हल्की बारिश का पूर्वानुमान
(Photo Credit ANI)

नयी दिल्ली, 23 जून : राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है.

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के करीब रहने का पूर्वानुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 152 अंकों के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में अभियान के दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).