जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में अभियान के दौरान एक आतंकवादी का शव बरामद
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में जारी घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव बरामद किया.
श्रीनगर, 23 जून : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में जारी घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव बरामद किया. एक अधिकारी ने बताया, "आज (रविवार को) एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे मृत आतंकवादी की तलाश जारी है."
उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है. इससे पहले, शनिवार को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी थी. सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए थे. यह भी पढ़ें : Lucknow-Agra Expressway Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी बस, 42 घायल
अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके, क्योंकि वे नियंत्रण रेखा के करीब पड़े थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

