एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज दिन के दौरान हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में हल्की बारिश की संभावना
Delhi Rains - ANI

नयी दिल्ली, दो अगस्त : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज दिन के दौरान हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार रात हल्की बारिश हुई. प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 1.6 मिमी बारिश हुई.

दिल्ली के पालम में 5.5 मिमी, आया नगर में 8 मिमी, लोधी रोड में 2.8 मिमी, रिज में 3.6 मिमी और एसपीएस मयूर विहार में 10 मिमी वर्षा हुई. भात मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में दिन में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : लोकसभा ने ओलंपिक पदक जीतने पर निशानेबाज कुसाले को बधाई दी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).