देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, 30 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि राजधानी में शनिवार को एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था।
दिल्ली के 28 निगरानी स्टेशन में से आनंद विहार, सिरीफोर्ट और विवेक विहार में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
समीर ऐप के अनुसार, शेष स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

