Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के गोरेगांव पूर्व में ओबेरॉय मॉल के पास बेकाबू बेस्ट बस मेट्रो पिलर से टकराई, 2 लोग जख्मी; VIDEO
मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके में ओबेरॉय मॉल सिग्नल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. दिंडोशी डिपो से भयंदर की ओर जा रही एक बेस्ट (BEST) बस अनियंत्रित होकर एक निजी कार से रगड़ते हुए सीधे मेट्रो रेल के पिलर से जा टकराई.
Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के गोरेगांव पूर्व इलाके में ओबेरॉय मॉल सिग्नल के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. दिंडोशी डिपो से भयंदर की ओर जा रही एक बेस्ट (BEST) बस अनियंत्रित होकर एक निजी कार से रगड़ते हुए सीधे मेट्रो रेल के पिलर से जा टकराई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टर्न लेते समय बेकाबू हुई बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा ओबेरॉय मॉल के सामने फ्लाईओवर के नीचे बने सिग्नल पर उस समय हुआ जब बेस्ट बस दाएं मुड़ रही थी. इसी दौरान बस की टक्कर पहले एक निजी कार के पिछले हिस्से से हुई और इसके बाद बस सीधे मेट्रो पिलर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
बेस्ट बस मेट्रो पिलर से टकराई
Today BEST Bus accident in front of Oberoi Mall, Goregaon East, #Mumbai
More details awaited pic.twitter.com/BnpyCcssPK
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 14, 2026
हादसे में 2 लोग घायल, अस्पताल में उपचार जारी
इस दुर्घटना में बेस्ट के एक कर्मचारी और एक यात्री घायल हुए हैं. घायलों में 58 वर्षीय बेस्ट कर्मचारी राजेंद्र मुरलीधर सोनावणे और 57 वर्षीय यात्री मंगेश रामचंद्र मोडलेकर शामिल हैं. दोनों को तुरंत पास के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही वनराई पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर थाने पहुंचाया. पुलिस ने कार चालक की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2026 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

