एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री, कुछ इलाकों में घना कोहरा

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

Delhi Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री, कुछ इलाकों में घना कोहरा

नयी दिल्ली, 6 फरवरी : दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया और पालम में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्के कोहरे का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 147 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है. यह भी पढ़ें : Bihar Politics: बिहार में मांझी के बाद चिराग ने भी शुरू की ‘दबाव’ की सियासत!

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).