देश की खबरें | मध्यप्रदेश के बैतूल में तेल मिल के टैंक में दो मजदूरों के शव मिलें
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक तेल मिल के टैंक में दो मजदूरों के शव मिले हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
भोपाल, 16 मार्च मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक तेल मिल के टैंक में दो मजदूरों के शव मिले हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यूनिट के अंदर शनिवार रात मजदूरों के शव पाए गए, लेकिन उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मिल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूर निजी सोयाबीन तेल मिल में शाम चार बजे से मध्यरात्रि तक की शिफ्ट में काम कर रहे थे। शिफ्ट के दौरान वे लापता हो गए और बाद में एक टैंक में मृत पाए गए।
हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह टैंक पानी का था या तेल का।
पुलिस उपखंड अधिकारी शालिनी पारस्ते ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि एक तेल मिल के दो कर्मचारियों के शव टैंक में मिले हैं।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को टैंक से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि दोनों मजदूर सफाई और मशीन संचालन के कार्य में लगे हुए थे।
पारस्ते ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
मिल के एचआर मैनेजर अजय कुमार मिश्रा के अनुसार, मृतकों की पहचान दयाराम नरवारे और कैलाश पंकार के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

