देश की खबरें | मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के चंद्रभानु पासवान 61 हजार से अधिक मतों से जीते
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया।
अयोध्या, आठ फरवरी उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,710 मतों के अंतर से हराया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, पासवान को 1,46,397 वोट मिले जबकि प्रसाद को 84,687 मत प्राप्त हुए।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार 5,459 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद के फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट रिक्त हुई है, जिस कारण उपचुनाव कराया गया।
सपा ने उनके बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता पासवान को चुना था, दोनों पासी समुदाय से हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस इस सीट पर गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

