एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की ऑक्सीजन की आवश्यकता में मामूली वृद्धि: अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज धावक मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को कहा कि भारत के इस खिलाड़ी की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन उनकी पत्नी निर्मल कौर की ऑक्सीजन की जरूरत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

खेल की खबरें | मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर, पत्नी की ऑक्सीजन की आवश्यकता में मामूली वृद्धि: अस्पताल

चंडीगढ़, 29 मई कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज धावक मिल्खा सिंह का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को कहा कि भारत के इस खिलाड़ी की हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन उनकी पत्नी निर्मल कौर की ऑक्सीजन की जरूरत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

निर्मल भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान हैं।

मिल्खा और निर्मला का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर रख रहे है। दोनों अस्पताल के एक ही कमरे में है।

अस्पताल से जारी विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘मिल्खा सिंह की स्थिति स्थिर बनी हुई है, जबकि निर्मल मिल्खा सिंह की ऑक्सीजन की जरूरत थोड़ी बढ़ गयी है। दोनों का उपचार चल रहा है। ’’

अस्पताल ने पहले बताया था कि दोनों का कोविड-19 निमोनिया का इलाज चल रहा है।

कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गये थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है।

मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी।

एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).