देश की खबरें | प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लापता हुए सैन्य अधिकारी का पता अब तक नहीं चला: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यहां एक झील में कूदने के बाद लापता हुए सेना के एक कैप्टन का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
जोधपुर, नौ जनवरी प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यहां एक झील में कूदने के बाद लापता हुए सेना के एक कैप्टन का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया था कि रेगिस्तान युद्ध के लिए सेना की विशेष इकाई ‘10 पैरा (विशेष बल)’ के कैप्टन अंकित गुप्ता (28) ने प्रशिक्षण अभ्यास के तहत बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर से कल्याण झील में छलांग लगाई थी, लेकिन अन्य प्रशिक्षुओं के साथ वह बाहर नहीं निकले, जिससे उनके झील में डूबने की आशंका है।
एसीपी नीरज शर्मा ने कहा कि अब यह खोज रविवार की सुबह फिर शुरू होगी क्योंकि अधिकारी का पता अब तक नहीं चल पाया है।
खोजी दल के सदस्यों के अनुसार, व्यापक प्रयासों के बावजूद उनका पता अभी तक नहीं चल गया है, उनके जीवित होने की संभावना काफी कम लगती है।
शनिवार को नेवी कमांडो की विशेष टीम तलाशी अभियान में शामिल हुई थी।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार उनकी तलाश कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बीच, अधिकारी के परिजन जोधपुर पहुंचे। गुड़गांव के रहने वाले कैप्टन गुप्ता ने एक महीने पहले ही शादी की थी और अपने विशेष प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए ड्यूटी पर लौट आए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

