एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी कर्नाटक के विजयपुर जिले में बुधवार सुबह 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया।

देश की खबरें | उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके

बेंगलुरु, 20 अक्टूबर उत्तरी कर्नाटक के विजयपुर जिले में बुधवार सुबह 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केन्द्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट पर विजयपुर के धनारंगी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

केएसएनडीएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ भूकंप का केन्द्र विजयपुर के धनारंगी में 2.9 किलोमीटर की गहराई में था।’’

बयान में कहा गया है कि इसकी तीव्रता कम थी और इसके झटके अधिकतम 12 से 15 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए होंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘ इतनी कम तीव्रता के भूकंप से लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता...।’’

गौरतलब है कि अक्टूबर में सातवीं बार कर्नाटक में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले बीदर और कलबुर्गी में झटके महसूस किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).