विदेश की खबरें | माइक जॉनसन पुन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर चुने गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन शुक्रवार को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर फिर से चुने गए।
वाशिंगटन, चार जनवरी रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन शुक्रवार को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर फिर से चुने गए।
रिपब्लिकन पार्टी के पास सदन में 219 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 215 सीट हैं। लुइसियाना के चौथे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 52 वर्षीय जॉनसन को 218 वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम जेफ्रीज को 215 वोट मिले।
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा।’’
जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है।’’
इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

