देश की खबरें | पत्नी से विवाद होने पर पलामू में प्रवासी मजदूर ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार को एक प्रवासी मजदूर ने पत्नी से विवाद होने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

जियो

मेदिनीनगर, चार जून झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार को एक प्रवासी मजदूर ने पत्नी से विवाद होने के बाद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुरजीत कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मजदूर मुंबई से लौटा था।

यह भी पढ़े | देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यह घटना ऊंटारी रोड थानान्तर्गत कुल्ही गांव की है जहां दिनेश विश्वकर्मा (27) आज ही 14 दिन पृथक केन्द्र में रहकर अपने आवास लौटा था।

उन्होंने बताया कि मजदूर का अपनी पत्नी से पंखे को लेकर झगड़ा हुआ जिससे उसने क्षुब्ध होकर गांव के कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | तबलीगी जमात मामले में 2200 से अधिक विदेशी नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई, भारत यात्रा पर 10 साल के लिए लगा बैन- रिपोर्ट.

सुरजीत ने बताया कि पुलिस द्वारा छानबीन किये जाने पर मजदूर के छोटे बेटे ने जानकारी दी कि विश्वकर्मा का पत्नी से झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पलामू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\