एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में पिछले हफ्ते मृत मिला प्रवासी कोरोना संक्रमित, बिहार में 21वीं मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा से आ रही एक श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में इस हफ्ते जिस व्यक्ति की मौत हुयी थी, उसके कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में पिछले हफ्ते मृत मिला प्रवासी कोरोना संक्रमित, बिहार में 21वीं मौत
जियो

पटना, 31 मई हरियाणा से आ रही एक श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में इस हफ्ते जिस व्यक्ति की मौत हुयी थी, उसके कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से मरने वालों की तादाद 21 हो गई है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 38 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1771 हुई: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 51 साल थी और वह खगड़िया जिले का रहने वाला था। 28 मई को रेलगाड़ी के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने से कुछ समय पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि शव को स्टेशन पर उतारने के बाद नमूने को जांच के लिए भेजा गया था।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: तेलंगाना सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढाया.

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही खगड़िया जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है जो बिहार के किसी जिले में सबसे अधिक है।

इसके अलावा पटना, वैशाली, सिवान, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास, सारण, जहानाबाद, नालंदा और समस्तीपुर में भी कोविड-19 से मौत हुयी है।

राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,565 मामले सामने आए हैं जिनमें 206 नये मामले अकेले शनिवार को सामने आए।

हालांकि, बिहार में कोविड-19 के पहले दो मामले मार्च महीने में सामने आए थे और इस महीने के शुरू में नये मामले तेजी से बढ़े और यह तीन हजार के पार पहुंच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 1,311 कोविड-19 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कुल 73,929 नमूनों की जांच की गई है।

विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों में रेलगाड़ी और अन्य साधनों जैसे मालवाहक वाहनों से आने वाले प्रवासियों का बड़ा हिस्सा है।

विज्ञप्ति के मुताबिक तीन मई से अबतक 2,433 प्रवासी कामगारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें महाराष्ट्र से लौटे 613, दिल्ली से 534, गुजरात से 342, हरियाणा से 213, उत्तर प्रदेश से 124, राजस्थान से 118, तेलंगाना से 103, पश्चिम बंगाल से 101 और पंजाब से 73 प्रवासी कामगार शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).