Lockdown 5.0: तेलंगाना सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढाया
तेलंगाना सरकार ने रविवार को कंटेनमेंट जोनों के बाहर के इलाकों में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया. हालांकि कंटेनमेंट जोनों में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया है.
हैदराबाद, 31 मई. तेलंगाना सरकार ने रविवार को कंटेनमेंट जोनों के बाहर के इलाकों में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया. हालांकि कंटेनमेंट जोनों में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया है.
सरकार ने इस आशय का आदेश मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होने के बाद जारी किया. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक महेंद्र रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन पर जारी नए दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया. यह भी पढ़ें-Lockdown 5.0: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू
बैठक के दौरान केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को कंटेनमेंट जोनों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में लागू करने का फैसला लिया गया. रात का कर्फ्यू अब 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

