देश की खबरें | मिग-21 लड़ाकू विमान छह दशक से अधिक समय बाद सेवा से बाहर होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूस निर्मित मिग-21 लड़ाकू विमान छह दशकों से अधिक समय तक सेवा में रहने के बाद आखिरकार सितंबर में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई रूस निर्मित मिग-21 लड़ाकू विमान छह दशकों से अधिक समय तक सेवा में रहने के बाद आखिरकार सितंबर में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 23वें स्क्वाड्रन (जिसे "पैंथर्स" उपनाम दिया गया है) के अंतिम मिग-21 लड़ाकू विमान को 19 सितंबर को चंडीगढ़ वायु सेना अड्डे में एक समारोह में विदाई दी जाएगी।

मिग-21 लड़ाकू विमान लंबे समय तक भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार रहे।

सेवा में 1960 के दशक में पहली बार शामिल किए जाने के बाद, भारतीय वायुसेना ने अपनी समग्र युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए 870 से ज्यादा मिग-21 लड़ाकू विमान खरीदे।

हालांकि, इस विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

मिग-21 विमान 1965 और 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्धों में प्रमुख लड़ाकू विमान थे। इस विमान ने 1999 के करगिल संघर्ष के साथ-साथ 2019 के बालाकोट हवाई हमलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आखिरी बचे मिग-21 विमानों के चरणबद्ध तरीके से हटने के साथ, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन की संख्या आधिकारिक तौर पर स्वीकृत 42 स्क्वाड्रन से घटकर 29 स्क्वाड्रन रह जाने का अनुमान है।

भारतीय वायुसेना मिग-21 विमानों को तेजस हल्के लड़ाकू विमान (मार्क1ए) से बदलने की योजना बना रही है। हालांकि, सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा स्वदेश निर्मित विमान की आपूर्ति में देरी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स