देश की खबरें | 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी मेट्रो ट्रेन सेवा : डीएमआरसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार की ओर से लॉकडाउन संबंधी कई पाबंदियों में रविवार को ढील देने की घोषणा के बीच दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी।
नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली सरकार की ओर से लॉकडाउन संबंधी कई पाबंदियों में रविवार को ढील देने की घोषणा के बीच दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेगी।’’
राजधानी में कोविड-19 के नये मामलों में कमी आने के साथ हालात बेहतर हो रहे हैं, जिसको देखते हुए सात जून से दिल्ली मेट्रो सेवा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किया गया था। मेट्रो में यात्रा के दौरान लोगों को ट्रेन में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि महानगर में चरणबद्ध तरीके से ‘अनलॉक’ प्रक्रिया के तहत 14 जून से साप्ताहिक बाजार, धार्मिक स्थल और 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रेस्त्रां फिर से खुलेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)