एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया, पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिन विरोधाभासी मौसम की स्थिति रहने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार को उप हिमालयी जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया और पश्चिम जिलों में लू की स्थिति रहने का अनुमान है।

देश की खबरें | मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया, पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति

कोलकाता, 14 जून पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिन विरोधाभासी मौसम की स्थिति रहने की संभावना है क्योंकि मौसम विभाग ने बुधवार को उप हिमालयी जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया और पश्चिम जिलों में लू की स्थिति रहने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि कोलकाता और पास के जिलों में गर्मी और उमस भरी गर्मी लेकिन छिटपुट जगहों पर बारिश और गरज के साथ वर्षा की भी संभावना है।

मौसम कार्यालय ने उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुरद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तर तथा दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर और पश्चिम और पूर्वी बर्द्धमान जिलों में लू चलने की संभावना है।

अधिकतम तापमान मंगलवार और बुधवार को सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आगे बढ़ चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).