खेल की खबरें | माराडोना को श्रृद्धांजलि देने के लिये जर्सी उतारने पर मेस्सी पर जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की प्रतिस्पर्धा समिति ने रविवार को स्पेनिश लीग में ओसासुना पर बार्सीलोना की 4 . 0 से जीत के बाद यह जुर्माना लगाया ।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की प्रतिस्पर्धा समिति ने रविवार को स्पेनिश लीग में ओसासुना पर बार्सीलोना की 4 . 0 से जीत के बाद यह जुर्माना लगाया ।

अर्जेंटीना के स्टार मेस्सी ने गोल करने के बाद बार्सीलोना की जर्सी उतारकर माराडोना के पुराने

यह भी पढ़े | PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं.

क्लब नेवेल्स ओल्ड ब्वायज की जर्सी पहनी । इसके बाद दोनों हाथ आसमान में उठाकर चुंबन दिया ।

मैच के बाद मेस्सी ने अपनी इस तस्वीर के साथ माराडोना की तस्वीर पोस्ट करके लिखा ,‘‘ फेयरवेल , डिएगो ।’’

यह भी पढ़े | दाविद मालन ने टी-20 में हासिल किए सबसे ज्यादा रेटिंग अंक.

माराडोना का पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

महासंघ ने बार्सीलोना पर भी 180 यूरो का जुर्माना किया । मेस्सी को इसके लिये पीला कार्ड भी देखना पड़ा । वह और क्लब इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now