PAK Vs NZ: पाक के न्यूजीलैंड दौरे से बाहर किये जाने पर शोएब मलिक ने कहा, चयनकर्ताओं से कोई संवाद नहीं
अनुभवी हरफनमौला शोएब मलिक ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड दौरे से उन्हें बाहर क्यों किया गया क्योंकि राष्ट्रीय चयन समिति से उनका ‘कोई संवाद’ नहीं हुआ.
नयी दिल्ली, 2 दिसंबर: अनुभवी हरफनमौला शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तानी टीम के न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे से उन्हें बाहर क्यों किया गया क्योंकि राष्ट्रीय चयन समिति से उनका ‘कोई संवाद’ नहीं हुआ. पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) (PCB) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिये संयुक्त टीम घोषित की. मलिक अब केवल टी20 प्रारूप खेलते हैं, लेकिन उन्हें 35 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया.
यह भी पढ़े: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का स्कोर.
उन्होंने लंका प्रीमियर लीग (LPL) द्वारा कराये गयी वर्चुअल बातचीत में पीटीआई- से कहा, ‘‘ अगर मैं राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हूं तो केवल मुख्य चयनकर्ता ही इसका जवाब दे सकते हैं, मुझे कुछ नहीं पता. उनसे कोई संवाद नहीं हुआ है लेकिन निश्चित रूप से मैं इस नकारात्मक पहलू पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता और सिर्फ सकारात्मक रहना चाहता हूं. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

