देश की खबरें | जम्मू में पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में बुधवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया क्योंकि पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। क्षेत्र के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

जियो

जम्मू, 27 मई जम्मू में बुधवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया क्योंकि पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। क्षेत्र के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

मौसम विभाग ने हालांकि साथ ही यह पूर्वानुमान भी जताया कि तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि अगले पांच दिनों के दौरान क्षेत्र में कुछेक स्थानों से लेकर व्यापक क्षेत्र में वर्षा होगी।

यह भी पढ़े | India Weather Update:: राजस्थान के चुरू में तापमान 49.6 डिग्री, 29 मई से राहत की उम्मीद.

मौसम विभाग ने एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू में दर्ज 42.6 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 3.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। इससे बुधवार को यह केंद्र शासित प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बन गया।

उन्होंने कहा कि शहर में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के इस हिस्से के दौरान सामान्य से 1.5 डिग्री ऊपर है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्मू में सप्ताहांत में अधिकतम 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में बारिश के दौर के चलते तापमान सामान्य के आसपास रहा।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अभी भी सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर है। कल यहां मौसम का सबसे अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कटरा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापतान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने जम्मू कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर अगले 24 घंटे में छिटपुट वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें