एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तापमान अगले तीन से चार दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने रहने की संभावना है।

देश की खबरें | दिल्ली में पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
जियो

नयी दिल्ली, 15 जून राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तापमान अगले तीन से चार दिन तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बने रहने की संभावना है।

सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच 16 जून से मुंबई एयरपोर्ट पर हर दिन होगा 100 फ्लाइट्स का परिचालन.

पालम और पूसा में अधितकम तापमान क्रमश: 43.2 डिग्री और 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता का स्तर 35 से 73 फीसदी के बीच रहा।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 5071 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, रिकवरी रेट 47.2% दर्ज: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रह सकता है, उसके बाद हल्की बारिश होने पर गर्मी से राहत मिल सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).