जरुरी जानकारी | व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, वित्तीय संकट से पार पाने के लिये दिये सुझाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापारियों के एक राष्ट्रीय संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वायरस संकट से पार पाने में मदद के लिये उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया है। संगठन ने पत्र में व्यापारियों की मदद के लिये कई उपायों का सुझाव दिया है। इसमें ई-वाणिज्य कंपनियों की बिक्री मूल्य पर सीमा लगाया जाना शामिल है।

कोलकाता, 26 मई व्यापारियों के एक राष्ट्रीय संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना वायरस संकट से पार पाने में मदद के लिये उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया है। संगठन ने पत्र में व्यापारियों की मदद के लिये कई उपायों का सुझाव दिया है। इसमें ई-वाणिज्य कंपनियों की बिक्री मूल्य पर सीमा लगाया जाना शामिल है।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ने कहा कि उसने 17 राज्यों में अपने प्रतिनिधियों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री से 6.5 करोड़ व्यापारियों के हित में हस्तक्षेप की मांग करने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में संगठन ने कहा कि ई-वाणिज्य कंपनियों को 5,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सामान बेचने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

व्यापार मडल के राष्ट्रीय सचिव वी के बंसल ने कहा कि यह प्रावधान इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, कंप्युटर और लैपटॉप के व्यापारियों के लिये जरूरी है जिनका कारोबार ई-वाणिज्य कंपनियों के आने से काफी प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस WhatsApp, Facebook, Twitter, TikTok पर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

पत्र में यह भी कहा गया है कि व्यापारियों को सेवा प्रदाता का दर्जा दिया जाना चाहिए और उन्हें उद्योग आधार कार्ड के लिये आवेदन की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि वे छह प्रतिशत ब्याज पर छोटे एवं सूक्ष्म इकाइयों/सेवा प्रदाताओं को मिलने वाली कर्ज सुविधा का लाभ उठा सके।

व्यापार मंडल ने जीएसटी प्रणाली की एकल व्यवस्था लाने की भी वकालत की जिसमें पूरा कर मौजूदा दर पर विनिर्माताओं के स्तर पर लिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी