बलिया नगर पालिका परिषद के अधिकारी से दुर्व्यवहार के आरोप में सभासद गिरफ्तार
बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से दुर्व्यवहार और उन पर चूना फेंकने के मामले में पुलिस ने एक सभासद को गिरफ्तार किया है.
बलिया (उप्र), 3 दिसंबर : बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से दुर्व्यवहार और उन पर चूना फेंकने के मामले में पुलिस ने एक सभासद को गिरफ्तार किया है.
पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय में ददरी मेला स्थल पर बने बलिया नगर पालिका परिषद के अस्थायी कार्यालय में बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा अपने दायित्वों का पालन कर रहे थे, तभी पालिका परिषद के वार्ड नंबर-16 के सभासद विकास कुमार पांडेय वहां पहुंचे और उन्होंने अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का प्रमाणपत्र देने के साथ उन्हें माला पहनाई व उनके चेहरे पर चूना फेंक दिया. यह भी पढ़ें : Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट में बोली यूपी सरकार- पाकिस्तान से आ रही है प्रदूषित हवा, CJI एनवी रमना ने ली चुटकी
बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात सभासद विकास कुमार पांडेय के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने सभासद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

