जरुरी जानकारी | वांछित नतीजे नहीं दे रही एमईआईएस योजना, वाणिज्य विभाग करेगा ‘कवरेज’ की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्व विभाग ने वाणिज्य मंत्रालय से भारत से वस्तुओं के निर्यात की योजना(एमईआईएस) के दायरे (कवरेज) की समीक्षा करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि इस निर्यात प्रोत्साहन योजना ने ‘वांछित’ नतीजे नहीं दिए हैं। ऐसे में चालू वित्त वर्ष के दौरान इस कार्यकम के तहत वित्तीय लाभ को कम कर 9,000 करोड़ रुपये तक लाने का लक्ष्य है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राजस्व विभाग ने वाणिज्य मंत्रालय से भारत से वस्तुओं के निर्यात की योजना(एमईआईएस) के दायरे (कवरेज) की समीक्षा करने को कहा है। सूत्रों ने बताया कि इस निर्यात प्रोत्साहन योजना ने ‘वांछित’ नतीजे नहीं दिए हैं। ऐसे में चालू वित्त वर्ष के दौरान इस कार्यकम के तहत वित्तीय लाभ को कम कर 9,000 करोड़ रुपये तक लाने का लक्ष्य है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि एमईआईएस के तहत देनदारी 2019-20 में बढ़कर 45,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो ‘टिकाऊ’ स्तर नहीं है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

एक सूत्र ने बताया कि इसी के मद्देनजर वाणिज्य मंत्रालय से एमईआईएस की शुल्क लाइनों और दरों की समीक्षा को कहा गया है ताकि चालू वित्त वर्ष के दौरान एमईआईएस प्रोत्साहन को घटाकर 9,000 करोड़ रुपये के स्तर पर लाया जा सके।

सूत्रों ने कहा कि इस बचत का इस्तेमाल उन क्षेत्रों को समर्थन के लिए किया जा सकता है, जिनमें वृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान करने तथा निर्यात की अधिक क्षमता है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

सूत्रों ने कहा कि एमईआईएस की समीक्षा का मकसद संसाधनों का महत्तम और लक्षित तरीके से इस्तेमाल करना है।

वाणिज्य विभाग से यह भी कहा गया है कि एमईआईएस प्रोत्साहनों को इस तरीके से लक्षित किया जाना चाहिए कि यह निर्यात को प्रोत्साहन दे। इसके प्रोत्साहन इस तरह से नहीं दिए जाने चाहिए कि ये वांछित नतीजे न दे सकें।

एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के बाद सरकार को गंभीर वित्तीय संकट से जूझना होगा। ऐसे में सीमित संसाधनों का महत्तम इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संसाधनों को उत्पादकता आधारित प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत अन्य योजनाओं की ओर मोड़ना तात्कालिक जरूरत है।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\