देश की खबरें | महरौली मामला : सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ, गूगल तस्वीर के अनुमार 2014 तक जमीन खाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि महरौली पुरातत्व पार्क के तहत आने वाले लधा सराय गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है और 2014 की गूगल तस्वीरों से पता चलता है कि जमीन पूरी तरह से खाली थी।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि महरौली पुरातत्व पार्क के तहत आने वाले लधा सराय गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है और 2014 की गूगल तस्वीरों से पता चलता है कि जमीन पूरी तरह से खाली थी।

अधिकारियों ने उस इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया है।

डीडीए ने कहा कि नागरिकों का अनिवार्य और मौलिक कर्तव्य है कि वे अपनी विरासत के साथ ही शहर की समग्र संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित करें और अधिकारियों का दायित्व है कि सभी पुराने स्मारकों, पुरातात्विक स्थलों और अवशेषों की रक्षा की जाए और उन्हें अतिक्रमण से मुक्त किया जाण्।

महरौली में ‘‘ग्रीन अपार्टमेंट्स’’ के निवासियों द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में दायर हलफनामे में डीडीए ने यह दलील दी है।

डीडीए की ओर से वकील शोभना टाकियार ने न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा को बताया कि एजेंसी ने मुख्य याचिका में दिसंबर 2021 की सीमांकन रिपोर्ट के साथ एक विस्तृत जवाबी हलफनामा दायर किया है।

उच्च न्यायालय ने मामले में अगली सुनवाई के लिए नौ मार्च की तारीख तय की और कहा कि अदालत का दरवाजा खटखटाने वालों की संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश उस समय तक जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\