एजेंसी न्यूज

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का महबूबा मुफ्ती पर बड़ा हमला- पूर्व मुख्यमंत्री को परिवार के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए

अनुच्छेद 370 समाप्त करने को लेकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के हालिया बयान पर नाराजगी जताते हुए गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को यदि भारत और उसके कानून पसंद नहीं हैं तो उन्हें सपरिवार पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का महबूबा मुफ्ती पर बड़ा हमला- पूर्व मुख्यमंत्री को परिवार के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Photo Credits: PTI)

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर: अनुच्छेद 370 समाप्त करने को लेकर पीडीपी (PDP) अध्यक्ष महबूबा (Mehbooba Mufti) मुफ्ती के हालिया बयान पर नाराजगी जताते हुए गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को यदि भारत और उसके कानून पसंद नहीं हैं तो उन्हें सपरिवार पाकिस्तान चले जाना चाहिए. वडोदरा के कुराली गांव में उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाए और उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किया.

उन्होंने कहा, ‘‘महबूबा पिछले दो दिन से अनर्गल बयान दे रही हैं. उन्हें हवाई टिकट खरीदने चाहिए और अपने परिवार के साथ कराची चले जाना चाहिए. सभी के लिए यह ठीक होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह चाहें तो करजन तालुका की जनता उन्हें हवाई टिकट खरीदने के लिए पैसे भेज देगी.’’

यह भी पढ़े: जेकेसीए धनशोधन मामले में फारूक अब्दुल्ला से ईडी ने की पांच घंटे पूछताछ.

पटेल ने कहा, ‘‘जिन्हें भारत पसंद नहीं है या सरकार द्वारा बनाये गये सीएए (CAA) जैसे कानून या अनुच्छेद 370 का समाप्त करना पसंद नहीं हैं? उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).