देश की खबरें | महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शत्रुता समाप्त करने के लिए बातचीत का रास्ता चुनने की अपील की।

श्रीनगर, आठ मई पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शत्रुता समाप्त करने के लिए बातचीत का रास्ता चुनने की अपील की।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मुफ्ती ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक हमले ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को संकटपूर्ण मोड़ पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने लिखा, "दोनों तरफ महिलाओं और बच्चों सहित कई बेगुनाह लोगों की मौत यह दिखाती है कि संघर्ष में सबसे ज़्यादा नुकसान आम लोगों का होता है। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे और जिंदगियां खतरे में पड़ती जा रही हैं।"

उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि किसी भी समस्या का हल सैन्य कार्रवाई से नहीं निकल सकता। इससे सिर्फ लोगों की पीड़ा बढ़ेगी।"

महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सरकारों से आग्रह किया कि वे शांति और सह-अस्तित्व का रास्ता अपनाएं।

उन्होंने कहा, "मैं विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री से शत्रुता समाप्त करने के लिए बातचीत का विकल्प चुनने की अपील करती हूं। अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है कि हम शांतिपूर्ण सहयोग और बातचीत को ही अपना एकमात्र रास्ता बनाएं।"

उन्होंने कहा, "केवल ईमानदार और सतत प्रयासों से ही हम तनाव कम कर सकते हैं और शांति बहाल करने के कठिन कार्य की शुरूआत कर सकते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\