एजेंसी न्यूज

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सुरक्षा गार्ड को मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किया

मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में एक सुरक्षा गार्ड को शनिवार देर रात मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. एसआईटी ने रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया था.

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सुरक्षा गार्ड को मध्यप्रदेश में गिरफ्तार किया

शिलांग, 22 जून : मेघालय पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में एक सुरक्षा गार्ड को शनिवार देर रात मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया. यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. एसआईटी ने रघुवंशी की पत्नी सोनम का बैग छिपाने के आरोप में एक प्रॉपर्टी डीलर को शनिवार को गिरफ्तार किया था.

प्रॉपर्टी डीलर पर हत्याकांड की मुख्य आरोपी एवं राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का वह बैग गायब करने का आरोप है जो उसने इस वारदात के बाद शहर के देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिपाया था. इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है. यह भी पढ़ें : आपातकाल में रहा अध्यादेश का राज, मीसा में पांच संशोधन सहित 48 अध्यादेश लागू किए गए

पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘मेघालय पुलिस की एसआईटी ने मध्यप्रदेश के देवास जिले के भोंरासा टोल गेट से सिलोम जेम्स नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जब वह शनिवार रात करीब आठ बजे भोपाल भागने की कोशिश कर रहा था. वह प्रॉपर्टी डीलर है और उसने इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में एक बिल्डिंग किराये पर ली थी, जहां सोनम रुकी थी और घटना के बाद अपने साथ लाए गए आभूषण और अन्य सामान रखा था.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).