देश की खबरें | मेघालय :‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप में भाजपा नेता की गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के तुरा में अपने फार्महाउस में ‘‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया।

शिलॉन्ग, 25 जुलाई मेघालय के तुरा में अपने फार्महाउस में ‘‘वेश्यालय’ चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को छापेमारी में मराक के फार्महाउस रिम्पु बागान से छह नाबालिगों को छुड़ाया गया तथा 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से मराक फरार हैं।

पश्चिम गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने कहा, ‘‘बर्नार्ड एन मराक उर्फ रिम्पु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जारी यह एक ‘स्टैंडिंग वारंट’ है।’’

पुलिस ने बताया कि मराक को जांच में सहयोग के लिए कहा गया है लेकिन वह जांचकर्ताओं से दूर भाग रहे हैं। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, उग्रवादी से नेता बने मराक ने आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के राजनीतिक प्रतिशोध का निशाना बन रहे हैं तथा उन्हें जान का खतरा है।

इन आरोपों को खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस को उसके विवेक के अनुसार काम करने देती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\