एजेंसी न्यूज

Meghalaya: कार में आग लगने से पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस विधायक के भाई की दर्दनाक मौत

मेघालय (Meghalaya) के री-भोई जिले में शनिवार को एक कार में आग लग जाने पर उसमें सवार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ई. के. मावलोंग के बेटे की झुलस कर मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. इंफाल स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर फर्डिनेंड बंशान लिंगदोह, कांग्रेस के मौजूदा विधायक जॉर्ज लिंगदोह के भाई थे.

Meghalaya: कार में आग लगने से पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस विधायक के भाई की दर्दनाक मौत
जलती हुई कार (Photo Credits: ANI/File)

शिलांग, 3 अक्टूबर : मेघालय (Meghalaya) के री-भोई जिले में शनिवार को एक कार में आग लग जाने पर उसमें सवार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ई. के. मावलोंग के बेटे की झुलस कर मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. इंफाल स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर फर्डिनेंड बंशान लिंगदोह, कांग्रेस के मौजूदा विधायक जॉर्ज लिंगदोह के भाई थे.

पुलिस ने बताया कि फर्डिनेंड का शव उमरान में उनकी कार के अंदर झुलसा हुआ मिला. उनके परिवार ने इस हादसे की पुष्टि की है. उनकी कार शिलांग-गुवाहाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे मिली. यह भी पढ़ें : राजस्थान में डेढ़ सौ रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा: अश्विनी वैष्णव

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग पूरी तरह से कार पूरी तरह से जल चुकी थी. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).