Meghalaya: जादू टोना करने के शक में 90 साल के बुजुर्ग को जिंदा दफनाया, पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को निकाला गया
. मेघालय के वेस्ट खासी हिल जिले में 90 वर्षीय जिस व्यक्ति को जादू टोना करने के शक में कथित तौर पर उसके परिजनों द्वारा जीवित दफन कर दिया गया था, उसके शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
शिलांग: मेघालय (Meghalaya) के वेस्ट खासी हिल जिले में 90 वर्षीय जिस व्यक्ति को जादू टोना करने के शक में कथित तौर पर उसके परिजनों द्वारा जीवित दफन कर दिया गया था, उसके शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोरिस मरनगर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले के संबंध में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि शव के हाथ और पांव बंधे हुए थे और चेहरा ढंका हुआ था.
पुलिस ने कहा कि शव को मौलियेहबह मॉनर गांव में पांच फुट गहरे गड्ढे से सोमवार को निकाला गया. पुलिस अधीक्षक हर्बर्ट लिंगदोह ने कहा, “सात अक्टूबर को हुई घटना के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़े | वाराणसी में विकसित हुई तरबूज की नई प्रजाति, किसानों के लिए मुनाफ़ा दे सकती हैं.
समुदाय के एक नेता ने पीटीआई- को बताया कि मरगनर के बच्चों ने उसके लापता होने की सूचना गांव के अधिकारियों को दी थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

