देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव के पहले गुजरात में भाजपा, कांग्रेस विधायकों की बैठकें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में राज्यसभा चुनाव से दो दिन पहले बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने अपने विधायकों के साथ बैठकें कीं।

जियो

अहमदाबाद, 17 जून गुजरात में राज्यसभा चुनाव से दो दिन पहले बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने अपने अपने विधायकों के साथ बैठकें कीं।

भाजपा का बैठक-सह-प्रशिक्षण सत्र गांधीनगर में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेंद्र यादव और आशीष शेलार ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी में भारत और चीन के प्रमुख जनरलों के बीच चल रही वार्ता खत्म: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, ‘‘हालांकि तीन सीटों पर हमारी जीत पक्की है, लेकिन राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की बैठक बुलाना पार्टी की परंपरा है। हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों को मतदान प्रक्रिया के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।’’

उन्होंने कहा, "हमारे सभी विधायक मौजूद हैं और वे मतदान (19 जून को) होने तक गांधीनगर नहीं छोड़ेंगे।"

यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.

विपक्षी कांग्रेस ने भी अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक पांच-सितारा होटल में अपने करीब 60 विधायकों के लिए इसी तरह का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव आवश्यक हो गया है क्योंकि भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा है। इससे कुल उम्मीदवारों की संख्या पांच हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज