देश की खबरें | मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल को अंतिम रूप देने को लेकर बैठक करें: उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि मलेरिया, चिकुनगुनिया और डेंगू जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल पर विचार विमर्श करने व उसे अंतिम रूप देने को लेकर सभी संबद्ध हितधारकों, स्थानीय प्राधिकारों और दिल्ली सरकार के विभागों की एक बैठक बुलाई जाए।

नयी दिल्ली, चार फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि मलेरिया, चिकुनगुनिया और डेंगू जैसे मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल पर विचार विमर्श करने व उसे अंतिम रूप देने को लेकर सभी संबद्ध हितधारकों, स्थानीय प्राधिकारों और दिल्ली सरकार के विभागों की एक बैठक बुलाई जाए।

शहर में बड़े पैमाने पर मच्छर उत्पन्न होने से जुड़े अपने स्वत: संज्ञान वाले मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली पीठ को नगर निगमों के वकील दिव्य प्रकाश पांडे ने बताया कि कई अधिकारियों की भागीदारी के साथ एक बैठक में एक मसौदा साझा प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।

पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति जसमीत सिंह भी शामिल हैं।

अदालत ने कहा कि बैठक में शामिल सभी हितधारकों द्वारा एक वादा किया जाना चाहिए तथा एक और बैठक बुलाई जानी चाहिए, जिसमें उन विभागों या प्राधिकारों के विचार सुने जाने चाहिए जो मसौदा साझा प्रोटोकाल तैयार करने के वक्त उपस्थित नहीं थे।

अदालत ने कहा, ‘‘जो कुछ भी जरूरी है, आप एक बेहतर दस्तावेज के साथ आएं। आप सभी को उस पर हस्ताक्षर करने की जरूरत है और इसे हमारे पास लाएं। ’’

पीठ ने कहा, ‘‘बैठक होने पर मसौदा प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दें और उसे प्रस्तुत करें। ’’

अदालत ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को भी बैठक में शामिल करने को कहा क्योंकि राज्य से लगे इलाकों में इस रोग के कई ‘हॉटस्पॉट’ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\