देश की खबरें | मप्र की जेलों में कैदियों और उनके परिजनों की मुलाकात सुविधा एक नवंबर से होगी फिर शुरु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लगाये गये प्रतिबंधों के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने एक नंवबर से जेलों में कैदियों की उनके परिजनों से मुलाकात की सुविधा फिर से शुरु करने की स्वीकृति प्रदान की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 अक्टूबर कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए लगाये गये प्रतिबंधों के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने एक नंवबर से जेलों में कैदियों की उनके परिजनों से मुलाकात की सुविधा फिर से शुरु करने की स्वीकृति प्रदान की है।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को जारी एक आदेश में राज्य शासन ने जेलों में बंद कैदियों की उनके परिजनों से मुलाकात एक नवंबर से शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-ये कानून पूंजीपतियों को लाभ देने और किसानों को लूटने के लाए गए.

अब कैदियों के परिजन जेलों में जाकर उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस बीमारी से बचाव के लिए राज्य सरकार ने 21 अगस्त 2020 को जेलों में बंदियों की परिजनों से मुलाकात को 31 अक्टूबर तक प्रतिबंधित कर दिया था।

यह भी पढ़े | पंजाब में बिहार की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर कहा-राहुल गांधी क्यों नहीं गए?.

शासन द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार बंदियों की परिजनों से मुलाकात के दौरान कोरोना वायरस से बचाव संबंधी राज्य सरकार के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

इस बीच प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रतिबंध के दौरान जेलों में शुरु की गयी वीडियो कॉल सुविधा एक नंवबर के बाद भी जारी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\