मेरठ (उत्तर प्रदेश), एक जुलाई जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक कथित मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथ फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया, ‘‘हमने एक मवेशी तस्कर अरुण को गिरफ्तार किया है। परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरुण घायल हो गया था।’’
अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
वहीं, अरुण के साथ मौजूद दूसरा मवेशी तस्कर भागने में कामयाब रहा।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY