Ramoji Rao Passes Away: मीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का 88 वर्ष में निधन
मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे.
हैदराबाद, 8 जून : मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे.
रामोजी समूह के चैनल में से एक ईटीवी तेलंगाना के अनुसार राव बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था. आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. यह भी पढ़ें : Eknath Shinde on PM Modi: विपक्ष ने गलत नैरेटिव सेट किया, फिर भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाए- एकनाथ शिंदे
राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर ले जाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

