नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाजार में तेज उतार-चढ़ाव से निपटने के उपाय 26 नवंबर तक लागू रहेंगे।
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नियामक ने मार्च में बाजार में उतार-चढ़ाव पर अंकुश के लिए कुछ उपाय लागू किए थे। बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव पर अंकुश के लिए सेबी ने बाजार कारोबारियों की शेयर सौदों की सीमा में संशोधन किया था। इसके पीछे मकसद कारोबार और निपटान को सुगम करना है।
यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.
इसके अलावा नियामक ने प्रभावी जोखिम प्रबंधन, मूल्य खोज तथा बाजार में किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने के उपाय लागू किए थे।
सेबी ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी से संबंधित स्थिति की समीक्षा के बाद 20 मार्च, 2020 को लागू किए गए उपायों को 26 नवंबर, 2020 तक कायम रखने का फैसला किया गया है।’’
यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.
सेबी ने कहा कि शेयर बाजार और समाशोधन निगम बाजार भागीदारों को इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी कर रहे हैं।
इन उपायों का उद्देश्य शेयरों की ‘शॉर्ट सेलिंग’ को रोकना और व्यक्तिगत शेयरों में उतार-चढ़ाव पर अंकुश लगाना भी है। ये सभी उपाय 23 मार्च से लागू हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY