देश की खबरें | ओडिशा में एमबीए छात्र 1.30 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बालासोर, 18 अगस्त ओडिशा अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बालासोर जिले में एक प्रबंधन छात्र को 1.30 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की छह सदस्यीय टीम ने सोमवार को सहदेवखुंटा बस स्टैंड इलाके में छापा मारा और 1.325 किलोग्राम वजन की ब्राउन शुगर बरामद की।

यह भी पढ़े | यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 54 नए केस पाए गए: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान शेख रियाजुद्दीन के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा,“प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी भुवनेश्वर के एक प्रबंधन कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र है।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

एसटीएफ के एसपी पी के भोई ने कहा, ‘‘गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी और गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जाएगी।’’

पुलिस ने कहा कि एसटीएफ ने मार्च से अब तक कुल 16.711 किलो ब्राउन शुगर जब्त की है और 41 लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)