जरुरी जानकारी | मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 7.52 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 29 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन बुधवार को 7.52 गुना अभिदान मिला। कंपनी की योजना आईपीओ से 444 करोड़ रुपये जुटाने की है।

आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के आईपीओ को दूसरे दिन 3,05,99,017 शेयरों के मुकाबले 23,01,16,111 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। इसके लिए कीमत दायरा 135 से 145 रुपये प्रति शेयर है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मथुरा की सिविल कोर्ट ने Krishna Janmabhoomi से लगी मस्जिद को हटाने की याचिका को खारीज किया.

आईपीओ के तहत खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में कंपनी को 15.53 गुना अधिक अभिदान मिला। वहीं पात्र संस्थागत निवेशक श्रेणी में 2.83 गुना और गैर-संस्थागत श्रेणी में 4.96 गुना अभिदान मिला।

कंपनी का आईपीओ बृहस्पतिवार को बंद होगा।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking: आधार-राशन कार्ड लिंक करने की आज है अंतिम तारीख, यहां देखें दोनों को लिंक करने का आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका.

कंपनी ने येस सिक्युरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेस, डैम कैपिटल एडवाइजर्स और जे.एम. फाइनेंशियल को इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी दी है।

कंपनी का इन शेयरों को बीएसई और एनएसई पर पंजीकृत कराने का प्रस्ताव है।

कंपनी भारतीय नौसेना के लिए युद्धक पोतों और पनडुब्बी के निर्माण और मरम्मत का काम करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)