देश की खबरें | पंजाब हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आस पास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आस पास रहा।इसके अलावा दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
चंडीगढ़, 19 जुलाई पंजाब एवं हरियाणा में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के आस पास रहा।इसके अलावा दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब में अमृतसर में अधिकतम तापमान 33.7, लुधियाना में 35.2 एवं पटियाला का अधिकतम तापमान क्रमश: 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लुधियाना में एक मिमी वर्षा दर्ज की गई।
हरियाणा में अम्बाला में अधिकतम तापमान 35.3, हिसार में 35, करनाल में 33.5 और नारनौल में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.
हिसार में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिन तक दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 08:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

